‘ॐ जय शिव ओंकारा’ शिव जी की सबसे ज़्यादा गाई जाने वाली आरती है, जो हर शिव मंदिर और सोमवार की पूजा में सुनाई देती है।

‘ॐ जय शिव ओंकारा’ शिव जी की सबसे ज़्यादा गाई जाने वाली आरती है, जो हर शिव मंदिर और सोमवार की पूजा में सुनाई देती है।

ॐ जय शिव ओंकारा,
स्वामी जय शिव ओंकारा ।
ब्रह्मा, विष्णु, सदाशिव,
अर्द्धांगी धारा ॥
ॐ जय शिव ओंकारा..॥
एकानन चतुरानन,
पंचानन राजे ।
हंसासन गरूड़ासन,
वृषवाहन साजे ॥
ॐ जय शिव ओंकारा..॥
दो भुज चार चतुर्भुज,
दसभुज अति सोहे ।
त्रिगुण रूप निरखते,
त्रिभुवन जन मोहे ॥
ॐ जय शिव ओंकारा..॥
अक्षमाला वनमाला,
मुण्डमाला धारी ।
चंदन मृगमद सोहै,
भाले शशिधारी ॥
ॐ जय शिव ओंकारा..॥
श्वेताम्बर पीताम्बर,
बाघम्बर अंगे ।
सनकादिक गरुणादिक,
भूतादिक संगे ॥
ॐ जय शिव ओंकारा..॥
कर के मध्य कमंडल,
चक्र त्रिशूलधारी ।
सुखकारी दुखहारी,
जगपालन कारी ॥
ॐ जय शिव ओंकारा..॥
ब्रह्मा विष्णु सदाशिव,
जानत अविवेका ।
प्रणवाक्षर में शोभित,
ये तीनों एका ॥
ॐ जय शिव ओंकारा..॥
त्रिगुणस्वामी जी की आरति,
जो कोइ नर गावे ।
कहत शिवानंद स्वामी,
सुख संपति पावे ॥
ॐ जय शिव ओंकारा..॥
Om Jai Shiv Omkara,
Swami Jai Shiv Omkara ।
Brahma, Vishnu, Sadashiv,
Ardhangi Dhara ॥
Om Jai Shiv Omkara..॥
Ekanan Chaturanan,
Panchananraje ।
Hansasan Garudasan,
Vrishavahan Saje ॥
Om Jai Shiv Omkara..॥
Do Bhuja Char Chaturbhuja,
Dasabhuja Ati Sohe ।
Trigun Roop Nirakhte,
Tribhuvan Jan Mohe ॥
Om Jai Shiv Omkara..॥
Akshamala Vanamala,
Mundamala Dhari ।
Chandan Mrigmad Sohe,
Bhale Shashidhari ॥
Om Jai Shiv Omkara..॥
Shwetambar Peetambar,
Baghambar Ange ।
Sanakadi Garunadi,
Bhootadi Sange ॥
Om Jai Shiv Omkara..॥
Karke Madhy Kamandal,
Chakra Trishuldhari ।
Sukhkari Dukhhari,
Jagpalan Kari ॥
Om Jai Shiv Omkara..॥
Brahma Vishnu Sadashiv,
Janat Aviveka ।
Pranavakshar Mein Shobhit,
Ye Teenon Eka ॥
Om Jai Shiv Omkara..॥
Trigunswami Ji Ki Aarti,
Jo Koi Nar Gave ।
Kahat Shivanand Swami,
Sukh Sampati Pave ॥
Om Jai Shiv Omkara..॥
इसमें शिव के ओंकार रूप, त्रिदेवों में उनके स्थान और भक्तों पर करुणा का वर्णन है। भाव शांति और शरण का है।
सोमवार, प्रदोष और महाशिवरात्रि पर जल, बेलपत्र और धूप के बाद आरती करें।
सोमवार, प्रदोष व्रत और महाशिवरात्रि पर।
बेलपत्र शिव को प्रिय माना जाता है।
3 Comments
Comments are closed.